जौनपुर में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकार्ताओं में दिखा उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय राय द्वारा भारत जोड़ो यात्रा नगर में शुक्रवार को निकाली गई यात्रा को लेकर कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता दो दिन पूर्व से ही तैयारी में जुटे थे।

शहर के बदलापुर पड़ाव स्थित एक होटल में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नदीम जावेद व जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर भारत जोड़ो यात्रा के विषय में वृहद रूप से प्रकाश डाला।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में सत्तासीन दल द्वारा तनाव और नफरत की राजनीति की जा रही है। इससे भाईचारा और बंधुत्व की भावना खत्म होती जा रही है। इसी को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने गहन विचार विमर्श कर पूरे देश में पदयात्रा निकाली जा रही है उसी क्रम में शुक्रवार को प्रेस वार्ता करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: Shahrukh की Upcoming फिल्म "Pathan" के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध

संबंधित समाचार