लखनऊ: Shahrukh की Upcoming फिल्म "Pathan" के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की पठान मूवी का विरोध चौतरफा जारी है। किसी भी शुक्रवार को राजधानी में भी इस मूवी का विरोध शुरू हो गया है। हजरतगंज  चौराहे पर शाहरुख खान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने शाहरुख के पोस्टर पर चप्पलें मारीं, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर विरोध जताया। 

लखनऊ में करणी सेना ने शाहरुख का पुतला होकर विरोध करते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की है। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि अगर सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और किसी भी घटना के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है  फिल्म में भगवा रंग का अपमान क्या गया है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्राम पंचायत धमथुआ व बघौड़ा में विकास कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण, कहा- अनियमितता बर्दाश्त नहीं

 

संबंधित समाचार