हायो रब्बा ! Hippo ने 2 साल के बच्चे को निगलने के बाद उसे जिंदा उगल दिया

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

कंपाला। युगांडा में घर के पास खेलते समय 2 वर्षीय एक बच्चे को एक हिप्पो ने निगल लिया और फिर बाद में उसे ज़िंदा उगल दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए एक शख्स ने हिप्पो पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। बाद में बच्चे को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अफ्रीका के युगांडा की एक घटना ने लोगों को चौंका दिया है, जहां एक 2 साल के बच्चे को दरियाई घोड़े (Hippo) ने निगल लिया। हालांकि, जब वहां मौजूद शख्स ने उसे पत्थर मारना शुरू किया तो हिप्पो ने उसे उगल दिया। गनीमत रही कि इस घटना में बच्चा जिंदा बच गया। 

कैपिटल एफएम युगांडा के अनुसार, यह बच्चा रविवार को कैटवे कबाटोरो (Katwe Kabatoro) के शहर की एक झील किनारे अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक भूखे दरियाई घोड़े ने उसे अपने जबड़ों से पकड़ लिया। इससे पहले कि हिप्पो बच्चे को पूरी तरह से निगलता, वहां मौजूद एक शख्स ने समझदारी दिखाई और जानवर को पत्थर फेंक कर मारने लगा। ऐसे में हिप्पो ने बच्चे को उगल दिया।

इसके बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए पास के शहर बवेरा (कांगो) स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और हिप्पो वापस झील में चला गया। 'यूके टेलीग्राफ' को पुलिस ने बताया कि शख्स ने जब हिप्पो को पत्थर मारे तो वह डर गया, जिसकी वजह से उसने बच्चे को मुंह से बाहर फेंक दिया। Chrispas Bagonza नाम के शख्स की समझदारी और बहादुरी ने बच्चे की जान बचा ली।

यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। 13 दिसंबर को ट्विटर हैंडल @gorillasights से बच्चे और हिप्पो की तस्वीर पोस्ट की गई। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैरान करने वाली खबर!!! तस्वीर में जो हिप्पो नजर आ रहा है, वह क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क का है। उन्होंने आगे लिखा- एक दरियाई घोड़े ने इस बच्चे को निगला और फिर उगल दिया। मां उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागी, जहां उसे पता चला कि वह जीवित है।

ये भी पढ़ें : World Record: ये हैं दुनिया के सबसे छोटे इंसान, मोबाइल भी नहीं कर सकते इस्तेमाल, जाना चाहते हैं बुर्ज खलीफा के टॉप पर 

संबंधित समाचार