खटीमा:ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। एक नवनिवाहिता ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम भूड़ महोलिया निवासी फरहा नाज ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 6 मार्च 2022 को मुस्लिम धर्म के रीति रिवाज के अनुसार यूपी के जिला पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के पौंटा कला निवासी नाजिर हुसैन के साथ हुआ था। मायके वालों ने हैसियत के अनुसार सामान व कार खरीदने के लिए 6.37 लाख रुपए नगद दिए थे।

आरोप लगाया कि निकाह के समय ही आरोपी नाजिर हुसैन ने शादी में स्कार्पियो दहेज में न मिलने पर निकाह करने से इनकार कर दिया था। परिजनों की काफी खुशामद करने पर उस समय तो उक्त नकद रकम लेकर निकाह कर लिया लेकिन विदा होने के बाद रास्ते में ही गालियां देने लगा। उसने आरोपी पति नाजिर हुसैन, जेठ नासिर हुसैन, जेठानी कमरून्निशा, सास जमीलन, ननदोई नवी हसन, असफाक, दो ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

आरोप लगाया है कि पति नासिर हुसैन ने एक ही बार में तीन तलाक दे दिया। और उसका पति घर छोड़कर भाग गया। वह मायके में रह रही है। आरोपियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित व तीन तलाक का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार