जौनपुर: उप जिलाधिकारी न्यायालय का अधिवक्ता करेंगे बहिष्कार
मड़ियाहूं /जौनपुर, अमृत विचार। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं के अधिवक्ताओं की एक बैठक बार के अध्यक्ष कंस राज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के न्यायालय में पत्रावलीओं का रखरखाव ठीक नहीं है। यदि कोई अधिवक्ता तत्काल किसी फाइल का मुआयना करना चाहता है वह मिलती नहीं है। नोटिस सम्मन पत्रावली में लगाया जाता है उसे समय से चपरासी के पास नहीं भेजा जाता है जिससे तमिला होने में 6 महीने भी लग जाते हैं नकल भी समय से नहीं मिलता है। अधिवक्ता और वादकारी दोनों परेशान होते हैं।
उप जिलाधिकारी के न्यायालय का तब तक बहिष्कार किया जाएगा जब तक की पत्रावली का रखरखाव और सारी व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है। इस मौके पर बार के महामंत्री देवेंद्र कुमार त्रिपाठी बार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह कृष्ण कुमार सिंह बार के पूर्व महामंत्री बीएल यादव और चंद्रेश यादव अशोक कुमार उपाध्याय हरीश चंद्र तिवारी दीनानाथ मिश्र मंगला प्रसाद यादव अनिल कुमार शुक्ला देवेंद्र कुमार उपाध्याय अखिलेश श्रीवास्तव अशोक कुमार गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -जौनपुर: पास्को व अपहरण के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
