रामपुर: कारतूस कांड में गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई टली
अमृत विचार, रामपुर। चर्चित कारतूस कांड में शुक्रवार को गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिस कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। मामले की सुनवाई एडीजे दितीय की कोर्ट में चल रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2010 को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ राम-रहीम पुल के नीचे से पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा यशोदानंदन को गिरफ्तार करते हुए कारतूस कांड का खुलासा किया था।
एसटीएफ ने इस दौरान सीआरपीएफ के हवलदार विनोद और विनेश को भी गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर मुरादाबाद पीटीसी में तैनात आर्मेरर नाथीराम सैनी को भी गिरफ्तार किया था।
यशोदानंदन की निशानदेही पर इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, मऊ आदि जनपदों से भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ट्रायल के दौरान मुख्य आरोपी यशोदानंदन की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
यह मामला एडीजे द्वितीय की कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को इस मामले गवाह कोर्ट नहीं पहुंच पाए। जिस कारण मामले की सुनवाई टल गई है। एडीजीसी ओमप्रकाश लोधी ने बताया कि गवाह नही आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 10 जनवरी का सुनवाई होना है।
यह भी पढ़ें- रामपुर : बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक भी बरामद
