Kanpur News : घाटमपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में संचालित हो रहे चर्च, बजरंग दल की शिकायत पर एसडीएम ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में चल रहे चर्च।

Kanpur News कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में चर्च संचालित हो रहे है। इसकी शिकायत बजरंग दल के पदाधिकारियों ने एसडीएम से की थी। एसडीएम ने मामले में जांच शुरू की है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News घाटमपुर थाना क्षेत्र में चर्च संचालित होने की शिकायत बजरंग दल ने एसडीएम से की थी। इधर, एसडीएम के द्वारा गांव के घरों में संचालित चर्च की जांच शुरू होने पर ईसाई मिशनरियां ताला डालकर फरार हो गए है। एसडीएम ने ग्रामीणों से बात कर जानकारी जुटाई है।

परास, चिल्ली, सजेती, बरीपाल समेत एक दर्जन गांव के घरों में चर्च संचालित हो रही थी। जिसकी शिकायत बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री ने घाटमपुर एसडीएम अमित गुप्ता से की थी। एसडीएम ने मामले में जांच शुरू की है। उन्होंने पुलिस से भी तहसील क्षेत्र में स्थित घरों में संचालित हो रही चर्च की रिपोर्ट मांगी है। घाटमपुर एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में चल रहे चर्च की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

संबंधित समाचार