RRR जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। फिल्म आरआरआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जापान में आरआरआर सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ट्वीट में पोस्टर शेयर कर बताया गया कि आरआरआर ने जापान में अब तक 410 मिलियन येन से अधिक की कमाई की। यह फिल्म जापान में 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी।

निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म निर्माताओं ने यह घोषणा की। आरआरआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें लिखा है कि गोल्डन ग्लोब के लिए नामित फिल्म ने जापान में 21 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से 41 करोड़ येन से अधिक की कमाई की है।

इसमें कहा गया है, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आरआरआर अब जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। हमारे अभिनेताओं और निर्देशकों पर प्यार लुटाने के लिए आप सभी का आभार। 12 मार्च को रिलीज हुई आरआरआर ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और जल्द ही यह फिल्म दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई।

ये भी पढ़ें :  फीफा वर्ल्ड कप में फिल्म पठान को प्रमोट करेंगे शाहरुख खान, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा असर 

संबंधित समाचार