विकास दुबे के फायनेंसर पर लगा गैंगस्टर ऐक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के फायनेंसर और व्यवसायी जय वाजपेयी पर गैंगस्टर ऐक्ट लगा दिया गया है। जय को 20 जुलाई को कानपुर में गिरफ्तार किया गया था। उस पर विकास को हथियार और धन मुहैया कराने का आरोप है। कानपुर पुलिस के मुताबिक जय के तीन भाइयों-रजत कांत वाजपेयी, अजय कांत वाजपेयी …

कानपुर। मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के फायनेंसर और व्यवसायी जय वाजपेयी पर गैंगस्टर ऐक्ट लगा दिया गया है। जय को 20 जुलाई को कानपुर में गिरफ्तार किया गया था। उस पर विकास को हथियार और धन मुहैया कराने का आरोप है।

कानपुर पुलिस के मुताबिक जय के तीन भाइयों-रजत कांत वाजपेयी, अजय कांत वाजपेयी और शोभित वाजपेयी को भी गैंगस्टर ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले जय को आर्म्स ऐक्ट और क्रिमिनल कांस्पीरेसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। जय के घर से 20 गोलियां नहीं मिली थीं और जय यह नहीं बता सका था कि वे गोलियां कहां हैं।

संबंधित समाचार