लखनऊ : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में किया प्रदर्शन

अमृत विचार, लखनऊ। भाजपा के प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीएम मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो​​ के बयान की निंदा की। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के संग पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ दिखाई पड़ा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी।  विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला के तमाम पार्टी क पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को लेकर जिस तरह का बयान दिया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

यह भी पढ़ें:-ट्रेन में गूंजी किलकारी : चलती ट्रेन में महिला को हुआ प्रसव

संबंधित समाचार