भारत से छीन सकती है ODI World Cup 2023 की मेजबानी! मुश्किल में BCCI

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साल 2016 में जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था, तब भी आईसीसी और बीसीसीआई के बीच विवाद आया था

नई दिल्ली। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप भारत में होना है, लेकिन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत से छीन सकती है। टैक्स विवाद को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आमने-सामने हैं। आईसीसी ने बीसीसीआई को सख्त हिदायत दी है कि वह जल्द से जल्द विवादित मुद्दों का हल निकाले, अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आईसीसी वर्ल्ड कप को भारत से बाहर स्थानांतरित कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था, तब भी आईसीसी और बीसीसीआई के बीच यह विवाद आया था। उस वक्त बीसीसीआई भारत सरकार से यह छूट नहीं दिला पाया था और अंत में उसे आईसीसी को उसके शेयर के 190 करोड़ रुपये देने पड़े थे। वही स्थिति दोबारा उत्पन्न हुई है।

अगर बीसीसीआई भारत सरकार को वर्ल्ड कप 2023 के लिए कर छूट के लिए राजी नहीं कर पाता है, तो बोर्ड को 900 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण आईसीसी पर दबाव बना रहा है और लगातार बीसीसीआई पर निशाना साध रहा है। अगर पाकिस्तान वास्तव में वर्ल्ड कप 2023 का बहिष्कार करता है, तो यह ICC और BCCI दोनों के लिए अपमानजनक होगा इससे आईसीसी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच गंवा देगी।  पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने कहा था, 'हमारी स्थिति स्पष्ट है कि अगर वे एशिया कप खेलेने आते हैं तो हम वर्ल्ड कप में जाएंगे, अगर वे नहीं आते हैं तो उन्हें ऐसा करने दें। उन्हें पाकिस्तान के बिना खेलने दो। अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेता है, तो इसे कौन देखेगा?'

ये भी पढे़ं:  FIFA World Cup 2022 : Lionel Messi से लेकर Kylian Mbappé तक, फीफा विश्व कप फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

संबंधित समाचार