इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- कानपुर देहात में पुलिस की पिटाई से व्यापारी की मौत, यह है योगी सरकार की बेहतर पुलिसिंग
इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे है।
इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कानपुर देहात में पुलिस की पिटाई से व्यापारी की मौत। इसे योगी सरकार की बेहतर पुलिसिंग कहा जायेगा।
इटावा, अमृत विचार। जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशवासियों के वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी। मैनपुरी संसदीय सीट की जीत में करहल विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही है इसलिए कार्यकताओं से मुलाकात करके बधाई दी है।
मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता बड़ी-बड़ी बातें करके गए थे, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सबको अपनी हकीकत का एहसास हो गया।
जसवंतनगर विधानसभा के बाद सबसे अधिक वोट किसी विधानसभा ने दिलाया है तो वह करहल विधानसभा सीट है। जिलों में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बनकर फैसला लेने में जुट गए है। भारतीय जनता पार्टी ने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं किसी को भी न्याय नहीं मिल सकता है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कानपुर देहात में पुलिस व्यापारी को पीट-पीटकर के मौत के घाट उतार देती है, इसे योगी सरकार की बेहतर पुलिसिंग कहा जायेगा। कन्नौज की घटना के लिए महिला विधायक जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली और लखनऊ की सरकार कोई वादा नहीं पूरा कर पा रही है और इसी वजह से देश में महंगाई चरम पर है।
व्यापारियों से वसूली के लिए जीएसटी की टीमें सड़कों पर निकल चुकी है निकाय चुनाव जैसे ही करीब आएगा वैसे ही फिर यह टीमें बाहर आएंगी। अभी भले ही उन्हें वापस ले लिया गया हो। निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी जैसे ही आरक्षण लागू होगा वैसे ही पार्टी मुख्य भूमिका में दिखेगी।
खजांची की मुलाकात और उसकी जैकेट के रंग को लेकर सवाल पर अखिलेश बोले आज इस रंग पर बहस हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बहस शुरू करती है। अखिलेश यादव ने शाहरुख खान का बिना नाम लिए कहा कि उनको धर्म विशेष के होने के कारण टारगेट किया जा रहा है जबकि रंग को लेकर के कोई नाराजगी नही होनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्री और अधिकारी विदेश में जाकर के एएमयू साइन कर रहे हैं जब यह सभी वापस लौटेंगे तो विधानसभा में टेबल पर अपनी रिपोर्ट जरूर रखेंगे। पिछले दिनों साइन हुए एएमयू का कोई असर नही दिखाई दे रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि योगी सरकार की वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना कहीं पर भी पूरे प्रदेश में नहीं दिखाई दे रही है।
सुभासपा नेता अरुण राजभर के 52 फ़ीसदी ओबीसी आरक्षण के सवाल पर अखिलेश यादव बोले कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कौन काम कर रहा है यह हर कोई जान रहा है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को भारतीय जनता पार्टी खत्म कर देगी।
सीएम की ओर से सपा सरकार में संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को लेकर के उठाए सवाल पर अखिलेश यादव बोले कि समाजवादी सरकार में गठित आयोग में आज तक योगी सरकार नौकरियां नहीं दे पाई है लोग उन नौकरियों को लेकर के तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
