बार पर छापे में तहखाने से बरामद की गईं 17 महिलाएं, 25 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मुंबई। मुंबई के दहिसर इलाके में एक बार की सुविधा देने वाले रेस्तरां पर छापा मारा गया, जिसमें 17 महिलाओं को एक विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से सुरक्षित निकाला गया। कई अन्य महिलाएं यहां नाचते हुए मिलीं। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दहिसर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हुई छापेमारी में 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें- पेशेवर सुरक्षा मुहैया कराने में निजी सुरक्षा उद्योग के लिए अवसरः वी के सिंह

उन्होंने कहा, हमने चार महिलाओं को डांस फ्लोर पर पाया, जबकि 17 महिलाएं इस तरह के छापे के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए एक विशेष रूप से बने तहखाने में मिलीं। उन्हें बचा लिया गया और जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें- CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दी देशमुख को जमानत देने संबंधी आदेश को चुनौती 

 

संबंधित समाचार