संभल : 'प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान', पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी से रोष, मंत्रीमंडल से बर्खास्त कराने की मांग

संभल,अमृत विचार। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मार्च निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और पाक विदेशमंत्री को बर्खास्त कराने की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर इकटठा हुए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर चर्चा की। भाजपाइयों ने कहा कि पाक विदेशमंत्री का बयान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पाकिस्तानी नेता हदें पार करेंगे तो इसका खामियाजा पाक को भुगतना पड़ेगा। भाजपा नेता जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से एकत्रित होकर हाथों में तख्तियां लेकर बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय की तरफ बढ़े। यहां एसडीएम विनय मिश्रा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में नाकामयाब रहे बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। इससे भारत अपमान हुआ है। भाजपाइयों ने कहा कि पाकिस्तान अपने विदेश मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करे। इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  राजेश सिंघल, परमेश्वर लाल सैनी, भीष्म शर्मा, कमल कुमार कमल, धीरेंद्र यादव, विपिन गुप्ता, चौधरी हरेंद्र सिंह, सतीश अरोड़ा, मनोज कठेरिया, इंदु रानी दिवाकर व प्रभात शर्मा सहित  मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  संभल: प्रेम विवाह के साल भर बाद ससुराल में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

संबंधित समाचार