संभल: प्रेम विवाह के साल भर बाद ससुराल में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, संभल/ओबरी। साल भर पहले प्रेमी के साथ विवाह करने वाली युवती का शव ससुराल में कमरे में पंखे से लटका मिला। पत्नी का शव देखकर पति फरार हो गया। युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी जोनी का प्रेम प्रसंग मुरादाबाद के मऊ गांव निवासी पूजा से हुआ तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। परिवार शादी को तैयार नहीं हुआ तो घर से बगावत पर उतर आये। इस हालात में परिजन दोनों की शादी कराने को मजबूर हो गये।

जोनी असमोली शुगर मिल में बेंलदारी का काम करता है। वह अकेला अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह रात की ड्यूटी कर मिल से अपने घर आया था। इसके बाद ही पति-पत्नी के बीच क्या हुआ कि पूजा का शव कमरे की छत पर लगे पंखे से लटका मिला। पति जोनी घर छोड़कर भाग गया ।

पोस्टमार्टम को भेजा शव, सीओ भी पहुंचे
संभल। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका होने की सूचना पुलिस दी गई तो असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटके विवाहिता के शव को नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार