Fatehpur News : आठ दिन से लापता छात्र का तालाब में मिला शव, परिजन बोले- गला दबाकर की गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur News फतेहपुर में लापता छात्र का तालाब में मिला शव।

Fatehpur News फतेहपुर में आठ दिनों से लापता छात्र का तालाब में शव मिला है। इस पर परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur News थरियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाशिमपुर भेदपुर गांव से आठ दिनों से लापता छात्र की तालाब में बोरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छात्र के शरीर में चोट के निशान नहीं है। जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी समेत फॉरेंसिंग भी टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हाशिमपुर भेदपुर के रहने वाले अनिल कुमार का 12 वर्षीय पुत्र शिवम छठवीं कक्षा का छात्र है। और वह 8 दिसंबर को पास के ही रामपुर गांव में मोतीलाल लोधी की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। तब से वापस नहीं लौटा पिता अनिल ने थरियांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस भी इस मामले में लापता छात्र की खोजबीन कर रही थी लेकिन कोई भी सुराग नहीं चल सका। आज दोपहर के दौरान रामपुर गांव के पास बने एक मंदिर के पास स्थित तालाब में एक बोरी दिखी मौजूद लोगों को कुछ बोरी में होने की आशंका होने लगी। जिस पर लोगों ने उसे लाठी डंडे से तालाब के किनारे कर लिया और जब उसमें देखा तो मासूम बच्चे का शव देखकर लोग अवाक रह गए।

सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर शव की शिनाख्त की घटना की। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पहुंच गया और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

मृतक शिवम के पिता अनिल की मानें तो उनकी गांव में किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं है यही वजह है कि वह लगातार अपने आठ दिन से गायब बच्चे की खोजबीन कर रहे थे और थाने में भी गुमशुदगी उन्होंने दर्ज करवाई थी लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। आज जब शव मिला तो वो आवाक रह गए उन्होंने कहा कि बच्चे के शव में चोट के निशान नही दिखाई पड़ रहे है।

एक्टिव हुई पुलिस

घटना को लेकर पुलिस पूरे तरीके से एक्टिव हो गई है और इस बात की जानकारी की जा रही है। घटना वाले दिन यह शिवम किसके साथ था साथ ही शादी समारोह में भी किसके साथ भाग लेने के लिए आया था। ऐसे लोगों को चिन्हित करके पुलिस पूछताछ करेगी और घटना का अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा फिलहाल शक के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शव देख जुटी भीड़

तालाब के किनारे मासूम बच्चे की लाश देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिलाएं पुरुष से लेकर भारी संख्या में लोग पहुंच गए मासूम बच्चा बेहद होनहार बताया जाता है। लेकिन उसके परिवार से किसकी दुश्मनी थी इसको लेकर किसी भी तरीके की कोई सुगबुगाहट देखने को नहीं मिली है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने भी इस मामले में लापरवाही की है घटना की सूचना होने के बावजूद भी पुलिस ने किसी तरीके की कोई खोज भी नहीं की।

फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच पड़ताल

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। बोरी में आए हाथों के निशान की भी जांच पड़ताल की है। आसपास घटनास्थल के विभिन्न बिंदुओं की जांच पड़ताल की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से बरीखी से भी गहनता के साथ अध्ययन किया है लेकिन इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है।

संबंधित समाचार