पुलिस कर्मियों का श्रमदान:  पुलिस थानों में चला सफाई अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। रविवार को पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओ में नियुक्त अधिकारी,कर्मचारी गणों द्वारा साप्ताहिक साफ-सफाई अभियान के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस कार्यालय परिसर एवं अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया ।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित समस्त शाखाओं में उच्च स्तरीय स्वच्छता,जनोपयोगी,सकारात्मक माहौल बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है ।

इसी के साथ जनपद में समस्त थानों ,क्षेत्राधिकारी कार्यालयों ,रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी ,कर्मचारी गणों द्वारा साप्ताहिक साफ-सफाई अभियान के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर ,थाना कार्यालय, भोजनालय ,आवासीय परिसर एवं शस्त्रों की साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया ।

प्रत्येक थानों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता,जनोपयोगी,सकारात्मक माहौल बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी ,थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : कोहरे में कैंसिल हुई ट्रेनें परिवहन निगम ने बढ़ाई बसें

संबंधित समाचार