VIRAL VIDEO: मकड़ी ने अजगर को अपने जाल में फंसा कर किया शिकार, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


आमतौर पर अजगर को शिकार करते हुए देखा गया है। अजगर का नाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मकड़ी अजगर का शिकार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक मकड़ी अजगर को अपने जाल में फंसाती और फिर उसके दम घुटने तक जाल को पहले ज्यादा घना करने के लिए बुनती नजर आती है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh की Kolleru Lake में इस मौसम 10 लाख प्रवासी पक्षियों के आने की उम्मीद 

वहीं इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर आपको भी वो कहानी याद आ जाएगी, जिसमें एक छोटी सी चींटी एक विशाल से हाथी को सबक सीखाती है। बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मकड़ी ने अजगर जैसे खतरनाक सांप को अपने जाल में फंसाकर तड़पने को मजबूर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे मकड़ी के जाले में एक अजगर फंस जाता है। जाल से निकलने के लिए अजगर पूरी दम लगा देता है, पर जाल से खुद को निकाल नहीं पाता, उसकी हर कोशिश नाकाम हो जाती है।

वीडियो में मकड़ी आगे धीरे-धीरे ऊपर से अजगर की तरफ बढ़ती नजर आती है। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। वीडियो को खूब देखा जा रहा है। वीडियो को देखकर एक मिनट के लिए आप का दिमाग भी चकरा जाएगा। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- प्रियंका ने पाणिनी व्याकरण के 2500 साल पुराने एक व्याकरण सूत्र को सुलझाने वाले ऋषि राजपोपट को दी बधाई 

 

संबंधित समाचार