मुरादाबाद: चंद्रनगर में फायरिंग से दहशत, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित चंद्रनगर में अराजक तत्वों ने दिन दहाड़े फायरिंग खलबली मच गई। बमबाजी व फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस अराजक तत्वों की पहचान करने में जुटी है। दुस्साहसिक घटना से चंद्रनगर में दहशत का माहौल है। 

 सीओ सिविल लाइंस अनूप कुमार ने बताया कि चंद्रनगर की एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। छानबीन में पता चला कि दो पक्षों के बीच रास्ते से गुजरने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। शनिवार को विवाद ने नया रूप ले लिया। एक पक्ष के रास्ते से गुजरने के विरोध में दूसरे पक्ष ने पटाखे आदि का उपयोग करते हुए वहां दहशत फैलाने की कोशिश की।

मुरादाबाद: 'रील' बनाने के विरोध पर भड़के दबंग, चलाए देसी बम...देखें VIDEO 

 वायरल वीडियो में चंद्रनगर की गली में अफरातफरी का माहौल है। वहां एकत्र महिलाएं व बच्चे गली से भाग कर सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे हैं। वीडियो की मदद से पुलिस अराजक तत्वों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। देर रात तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: प्रॉपर्टी खरीदने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

संबंधित समाचार