मुरादाबाद: पठान फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, पुतला फूंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। करणी सेना ने रविवार को हनुमान मूर्ति तिराहा पर पठान फिल्म का पुतला फूंका। साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता हनुमान मूर्ति तिराहा पहुंचे। 

यहां कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म को बैन करो, भगवा के रंग का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, शाहरुख खान मुर्दाबाद ,दीपिका पादुकोण मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिल्म में पूरी तरह से अश्लीलता परोसी गई है। जिसका समाज में गलत संदेश जाएगा। फिल्म के गीत बेशर्म रंग पर भी रोक लगाने की मांग की। जिस तरह से दीपिका पादुकोण को इस गीत में भगवा रंग पहने दिखाया गया है, वह सनातन संस्कृति का अपमान है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह भगवान राम का रंग है, यह भगवान परशुराम का रंग है, भारतीय संविधान का रंग है, यह महारानी पद्मावती के जौहर का रंग है। करणी सेना ने फिल्म पर तत्काल रोक लगए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह कठेरिया, महानगर अध्यक्ष ठाकुर तनवीर सिंह, अभिरित प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह कठेरिया, कुलदीप सिंह गिल, सचिन सैनी, अमित ठाकुर, विजय चौहान, विनीत ठाकुर, मयंक ठाकुर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार