मेरठ: 45 युवतियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, नई सदस्यों का किया स्वागत
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के लावड़ कस्बे में सरस्वती बाल विद्या मंदिर में रविवार को वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की नई सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ये भी पढ़ें- मेरठ: बैकफुट पर आया स्कूल प्रबंधन, फिर शुरू होगी दो सगी बहनों की पढ़ाई, मां नहीं जमा कर सकी थी फीस
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य
संस्था की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सैनी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा निशुल्क सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे है। ताकि, बेटियां आत्मनिर्भर हो सके। बेटियां आज हर वर्ग में अपना लोहा मनवा रही है। खेल हो, नौकरी हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, पुलिस विभाग या सेना सभी क्षेेत्र में बेटियां अपना लोहा मनवा रही है। राजनीति में भी महिलाएं पीछे नहीं है।
45 युवतियों को बांटे प्रमाण पत्र
बताया कि उनकी संस्था द्वारा चलाए जा रहे कोर्स को पूरा करनेे वाली 45 युवतियों को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही तीन ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनके घर बेटियों का जन्म हुआ। इसके अलावा संस्था से जुड़ने वाली नई सदस्यों का फूल माला पहनाकर संस्था में स्वागत किया। इस दौरान भावना सैनी, संगीता सैनी, अनिता विश्वकर्मा, ममता, अर्चना, कौशल, अंजू कश्यप, पूनम, मंजू सैनी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मेरठ: मिशन शक्ति के तहत चलाया गया चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की गई पूछताछ
