बहराइच: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। देश के प्रधानमंत्री पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अभद्र टिप्पणी की है। इसके लेकर भाजपा का जगह जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को विधायक प्रतिनिधि की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाक के विदेश मंत्री का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन किया।

बलहा विधानसभा क्षेत्र के मिहिपुरवा कस्बे में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने पाकिस्तान विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि आतंक से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के नेताओं द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है। इसका हम सभी विरोध करते हैं। प्रदर्शन के बाद सभी ने पाक विदेश मंत्री का पुतला जलाया। 

सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मिहींपुरवा जितेन्द्र कुमार, कार्यक्रम में पंकज गिरि,पियूष मौर्या, कुंवर मौर्या, जुगुल पोरवाल, रामादल मौर्या, राजेश गोयल, नितिन रस्तोगी, जितेन्द्र मदेशिया,पप्पू मामा, राकेश पोरवाल भूटानी,हर्षित शुक्ला, अमित वाल्मीकि, आदेश शुक्ला राजेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-कारोबार हित में जीओएम को सौंपे गए हैं कई मुद्दे :केंद्रीय मंत्री

संबंधित समाचार