आज का राशिफल। 19 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आय के नए स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। परिजनों के साथ सिनेमा और लंच के लिए बाहर जा सकते हैं। विपरीत लोगों से आप आकर्षित रहेंगे।

वृष

आज जॉब को लेकर आपकी स्थिति मजबूत होगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बदलाव करने की इच्छा होगी। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन

आज नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात होगी।

कर्क

आज पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य शानदार रहेगा। व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। होटल कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से किया हुआ वादा पूरा करेंगे।

सिंह

आज परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

कन्या

आज ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आपके व्यवहार में आकर्षण रहेगा। अविवाहितों के विवाह का योग बन रहा है। परिवार में आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

तुला

आज बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ उठाएंगे। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। विवादों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ दुर्व्यवहार न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु

आज बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कानूनी अड़चनों से आपको मुक्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ आप पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मकर

आज करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप से जुड़े हुए कारोबार में लाभ होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा।

कुंभ

आज अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। कृषि कार्यों में कुछ नवाचार कर सकते हैं। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा।

मीन

आज भावुकता में आकर निर्णय न लें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। आपकी छवि खराब हो सकती है।