अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा- प्रदेश में कायम है जंगल राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था पर किसी का नियंत्रण नहीं रह गया है। पूरी तरह जंगल राज कायम है। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। महिलाएं अपमानित हो रही है। बच्चियों से दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही हैं।

सपा प्रमुख ने रविवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपराध में अव्वल होने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। 17 दिसम्बर को बदायूं में 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना विचलित करने वाली है। पीड़िता मेडिकल कॉलेज में अपनी बीमार मां के साथ आई थी। उन्नाव में भी किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई।

अखिलेश यादव के मुताबिक लुटेरे बेखौफ होकर व्यापारियों की जिंदगी से खेल रहे हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे है। पुलिस के बड़े अफसर सिर्फ अलर्ट जारी कर शांत बैठे रहते हैं।

यह भी पढ़ें:-FIFA World Cup 2022: सीएम योगी पर चढ़ा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, टीवी पर फाइनल मैच देखते शेयर की तस्वीर

संबंधित समाचार