रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कोहरे के चलते ट्रेनों का रेंगने का सिलसिला शुरू, घटों विलंब से चल रही ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की मार ने ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के चलते रेल संचालन बाधित हो गया है। ट्रेनें बीच रास्ते रेंग रही है। लंबी दूरी की ट्रेनें 1 से 8 घंटे के विलंब से गंतव्य को पहुंच रही है। ट्रेनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गयी। कोहरे के आगे फाग डिवाइस भी नहीं काम कर रहा है।

कड़ाके की ठंड में रेल यात्रियों का सफर मुसीबत भरा हो गया है। रेल यात्री ठंड के चलते जहां ठिठुरने को बाध्य हैं वहीं ट्रेनों के विलंब होने से उनपर दोहरी मार पड़ रही है। रविवार को ट्रेनों पर कोहरे का असर दिन में 11 बजे तक रहा जहां मौसम साफ होने पर ट्रेनों का सुचारू रूप से संचालन किया गया ।

रविवार को उत्तर के चारबाग व पूर्वोंत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन स्टेशन से आवागमन करने वाली एक दर्जन ट्रेनें विलंब रही । 00470 नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस जहां साढ़े सात घंटे की देरी से चारबाग पहुंची। वहीं 15077 त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे की विलंब से चल रही थी। इसी प्रकार 13009 दून एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित रही। 20507 राजधानी एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम, 12237 वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12588 जम्मू गोरखपुर चार से पांच घंटे विलंब से चारबाग पहुंची।

12204 गरीब रथ दो घंटा, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही थी। इसी प्रकार पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंची। कोहरे के कारण रेल संचालन बाधित हो गया है। यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करने को बाध्य हैं। ट्रेनों के देरी के चलते यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सफर करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा- प्रदेश में कायम है जंगल राज

संबंधित समाचार