टैक्सी संचालकों की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: प्रमोद सावंत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार टैक्सी संचालकों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। सावंत ने मुक्ति दिवस के अवसर पर अपने भाषण में कहा कि सरकार चाहती है कि टैक्सी संचालक पर्यटन उद्योग का हिस्सा बनें, लेकिन पर्यटकों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में सावंत ने कहा कि कुछ लोग पर्यटकों से अनुचित फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 

ये भी पढ़ें- गरीब आवास योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार से रोक हटावाई जाए: अरुण साव

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता सावियो रोड्रिग्स ने कहा कि अगर टैक्सी चालकों की कोई शिकायत भी है तो उनका समाधान ‘दादागिरी’ से नहीं किया जा सकता है।

हाल के दिनों में, एक क्रूज जहाज से उतरे लगभग 100 पर्यटकों को गोवा में दर्शनीय स्थलों का भ्रमण रद्द करना पड़ा, क्योंकि टैक्सी संचालकों ने एक बस चालक के साथ कथित रूप से मारपीट की थी। टैक्सी संचालकों ने कथित रूप से अमेरिकी पर्यटकों को राज्य के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए बस में सवार नहीं होने दिया था। इस घटना की उद्योग जगत सहित सभी क्षेत्रों द्वारा आलोचना की गई थी। 

ये भी पढ़ें- देश में हवाई अड्डों की संख्या जल्द 200 तक पहुंच जाएगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

संबंधित समाचार