झारखंड में आदिवासी महिला की हत्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संलिप्तता का भाजपा सांसद का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को लोकसभा में झारखंड में एक आदिवासी महिला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए इसमें अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ होने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- एमईएस और राकांपा ने महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर मुद्दे पर किया प्रदर्शन, धारा 144 लागू

झारखंड पुलिस के अनुसार एक महिला की हत्या किये जाने और उसके शव के अनेक टुकड़े कर राज्य में साहिबगंज जिले के विभिन्न इलाकों में फेंके जाने के मामले में 28 साल के एक व्यक्ति तथा उसके परिवार के सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सदस्य दुबे ने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे को सदन में बार-बार उठाता रहा हूं कि मेरे संसदीय क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो गया है। यह सब झारखंड सरकार के सहयोग से हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले एक जनजातीय समुदाय की लड़की को जबरदस्ती शादी के लिए बाध्य किया गया और फिर उसकी हत्या कर शरीर के 50 टुकड़े कर दिये गये। दुबे ने कहा, ‘‘लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि यह हत्याकांड दिल्ली, कोलकाता या मुंबई जैसे किसी शहर में होता तो मीडिया इसे जोरशोर से उठाता।’’ उन्होंने केंद्र से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। 

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल : गार्ड ने की फायरिंग, पुलिस और छात्रों में पथराव

संबंधित समाचार