मुरादाबाद : अब शिक्षा संग हुनरमंद बनेंगी बेटियां, 140 को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन के निर्देश पर जीजीआईसी लाइनपार में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण शुरू, पहले चरण में सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर के लिए 140 बालिकाओं का हुआ चयन

मुरादाबाद, अमृत विचार। शिक्षा संघ बेटियों को स्वावलंबी बनाने की कवायद जीजीआईसी में शुरू हो गई है। विद्यालय में छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है। जल्द ही कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

शासन राजकीय कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने जा रहा है। प्रथम चरण में राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लाइनपार का चयन किया गया है। दोनों में अलग-अलग व्यावसायिक वर्ग के लिए कक्षा संचालन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक में दो व्यावसायिक विषयों का संचालन होगा। प्रति विद्यालय में 140 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 70 विद्यार्थियों का कंप्यूटर और 70 विद्यार्थी टेलरिंग में पंजीकृत होंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा।

प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल ( जीजीआईसी लाइनपार) ने कहा कौशल विकास मिशन के तहत जिले के दो राजकीय कॉलेजों में शासन के निर्देश पर व्यावसायिक विषय की शिक्षा शुरू की जा रही है। पहले चरण में 140 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंप्यूटर की लैब का जल्द शुभारंभ होगा। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 199 लाख रुपये की लागत से बना प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट दिखावा, सीएम योगी ने 15 फरवरी 2021 को किया था लोकार्पण

संबंधित समाचार