अयोध्या: राजस्थानी थीम पर थिरकीं एनटीटी की पुरातन छात्राएं
अमृत विचार, अयोध्या। जेबी नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग की पुरातन छात्राओं ने राजस्थानी थीम पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। प्रशिक्षु अध्यापिकाओं ने राजस्थानी परिधान पहनकर पुरातन छात्राओं के साथ नृत्य किया। सभी ने राजस्थानी गीत पर नृत्य करने के साथ राजस्थानी भोजन का भी आनंद लिया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के परिदृश्य को साकार किया।
प्रशिक्षु अध्यापिकाओं ने पुरातन छात्राओं के लिए थ्री डी पपेट, रीडिंग बूस्टर, हेल्थ एण्ड न्यूट्रीशियन गेम्स, फ्लिप बुक एक्टिविटी के स्टाल लगाकर उन्हें नई जानकारियों से अद्यतन किया।
जे.बी. बालसदन की प्रधानाचार्या अंजलि ज्ञाप्रटे ने बताया कि जेबी एनटीटी की प्रबंधक मंजुला झुनझुनवाला के मार्गदर्शन में इस आयोजन का उद्देश्य पुरातन छात्राओं से निरंतर सम्पर्क बनाए रखना और उन्हें नवीन शिक्षण विधियों व तकनीक से अवगत कराते रहना भी है।
यह भी पढ़ें;-...तो अगले 28 दिनों में भारत आ सकता है नीरव मोदी : सुशील मोदी का दावा
