देरहादून: जब ताई की हत्या के बाद गंगा स्नान करने पहुंचा युवक, सुनकर लोग हो गए दंग
देहरादून, अमृत विचार। एक ऐसा मामला सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, जब आपको पता लगे की ताई की हत्या के बाद युवक गंगा में पाप धोने पहुंचा। राजस्थान के जयपुर में पेशे से इंजीनियर अनुज शर्मा (32) ने अपनी ही ताई सरोज (65) की सिर में हथोड़ा मारकर 11 दिसंबर को हत्या कर दी थी। पहले शव को बाथरूम में घसीट कर ले गया। इसके बाद बाजार से मार्बल पत्थर काटने वाला कटर लाया और शव के 8 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिए।
इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद 13 दिसंबर को हरिद्वार पहुंच गया। आरोपी ने पहले गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद वह यहां कीर्तन में भी शामिल हुआ। इसके बाद यहां से वापस चला गया। राजस्थान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब मामले का खुलासा किया तो आरोपी ने यह बात स्वीकार की। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।
अनुज की ताई के सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे से हर कोई हैरान है। हालांकि, हरिद्वार पुलिस को अनुज के हरिद्वार आने की कोई जानकारी नहीं है। एसपी सिटी एसके सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि जयपुर पुलिस की ओर से अनुज के हरिद्वार आने संबंधी कोई जानकारी मांगी तो इसकी तहकीकात की जाएगी।
