बहराइच: डीएम बोले- अनुशासन में रहने की सीख देता है भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रैली शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर के आजाद इण्टर कालेज के मैदान में तीन दिवसीय 19वीं जनपदीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स रैली का आयोजन सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों की 15 टीमें प्रतिभाग कर रही है।

कार्यक्रम शुभारम्भ के पश्चात बाल शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा चंद्रशेखर आजाद श्यामा देवी मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज रिसिया व बाल शिक्षा निकेतन की छात्राओं नें स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुत की।

Image Amrit Vichar(18)

 इसके पश्चात् विद्यालय के संरक्षक शमशाद अहमद एडवोकेट, विद्यालय प्रबन्ध कमेटी के सदस्य डॉक्टर मोहम्मद आलम सरहदी, व प्रधानाचार्य तथा जिला स्काउट कमिश्नर मनोज कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी डॉ चन्द्र व अन्य अतिथियों का बैच अलंकरण कर सम्मान किया। सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइट हमें अनुशासन में रहने का सीख देते है। 

इससे आपसी प्रेम व भाईचारा का संदेश जाता है इनके आदर्शो को अपनाकर अनुशासित नागरिक बन सकते है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उदयराज, प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, गिरजा शंकर पांडे, सरिता अग्रवाल, किरण यादव, मनोज कुमार यादव प्रकाश पटेल, राजेंद्र प्रसाद, जसवंत सिंह, बृजेंद्र कुमार मिश्र, यशपाल सिंह, बृजेंद्र शर्मा कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी ने काकोरी क्रांतिकारी नायकों को किया नमन, ड्रोन शो के जरिये दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार