हरदोई: बैंक के खाते से निकल गए ढाई लाख रुपये ! बैंक मैनेजर ने सारे मामले से खुद को किया अलग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलग्राम (हरदोई)  पुलिस क्या कर सकती हैं। उसका कहना है कि आखिर रिपोर्ट किस के खिलाफ दर्ज की जाए ? इस तरह ठगे गए खाताधारकों की कोई सुनने को तैयार नहीं है।

बताया गया है कि कस्बे के मोहल्ला कासूपेट निवासी हर्ष कुशवाहा ने बताया की उसकी मां आरती कुशवाहा का कैनरा बैंक में खाता ह। जिसमें लगभग ढ़ाई लाख रुपये जमा थे। वहां बैंक में उसका मोबाइल नंबर नहीं फीड था। जिस वजह से कोई मैसेज नहीं आता था। उसने बताया कि मकान में काम चल रहा है। सोमवार को वह पासबुक अपडेट कराने बैंक गया तो वहां देखा कि खाते में पैसे ही नहीं थे। वह बैंक मैनेजर के पास पहुंचा।

जहां मैनेजर ने उसे स्टेटमेंट निकाल कर थमा दिया और बोले कि पैसा अगूंठे से निकाला गया है,इसमें वे कुछ नहीं कर सकते है। थाने में शिकायत करो और रिपोर्ट दर्ज कराओ। लेकिन जब वह पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी कहने लगे कि ऐसे मामलों में बैंक की ही लापरवाही होती है, इसमें किस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। कुल मिलाकर हर्ष कुशवाहा इधर-उधर भटक रहा है,कोई भी उसकी सुनने वाला नहीं है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की गई साइबर ठगी से लोगों में खलबली मची हुई है

संबंधित समाचार