Weather Update: UP में ठंड का सितम शुरू, मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिसंबर माह जैसे-जैसे समाप्‍ति की ओर बढ़ रहा है। वैसे- वैसे यूपी में कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। बीते रात से ही घने कुहासे ने यूपी की राजधानी समेत सूबे के कई जिलों को अपनी आगोश में ले लिया। आज मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा रहा। इसकी वजह से दृश्यता भी 50 मीटर ताकि दर्ज की गई। बुधवार तक 60 जिलों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

जानें क्या बोला मौसम विभाग 

  1. यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार, गुरुवार तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहेगी।
  2. इस दौरान दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रहेगी। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन पारे में गिरावट से ठंड का एहसास होता रहेगा।
  3. शुक्रवार से कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन और रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
  4. सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
  5. वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।
  6. सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है।
  7. सबसे कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घना कोहरा सुबह के समय रहेगा।
  8. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार की सुबह तक लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और शामली में घना कोहरे की दृष्टि से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

36 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 36 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अलर्ट के अनुसार आरेंज अलर्ट में कुहासे के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, येलो अलर्ट के तहत घना कोहरा पड़ने की आशंका है। ऐसे में सचेत रहना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें:-जरा संभल के ! दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव