जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों से बोले- हर किसी के साथ हो न्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अपनी कर्मभूमि गोरखपुर आए हुए हैं। यहां आज  मंगलवार की सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जन सुनवाई की। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। 

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। 
 
हमेशा की तरह आज भी सीएम योगी ने सुबह अपने आवास से निकलने के बाद उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस की टक्कर, एक की मौत, 20 से अधिक घायल

संबंधित समाचार