मेरठ: प्रधान संगठन के संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्वर्ण महावीर दत्त शर्मा की मंगलवार को पुण्यतिथि मनाई गई। संगठन के पदाधिकारी व प्रधानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मीठेपुर गांव में कियाा गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष पद्मेंद्र सिंह ने संगठन के संस्थापक स्वर्ण महावीर दत्त के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए महावीर दत्त ने संगठन बनाया। 

ये भी पढ़ें- मेरठ: हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आज इस संगठन की जड़े मजबूत हो चुकी है और पूरे देश में फैली हुई है। उन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इसके बाद सभी ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानों की समस्या व उसके निवारण को लेकर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, अनिल, रविंद्र, शिवकुमार, सुनील, विष्णु, उपेंद्र, असलम, मनोज, वीरेंद्र, कपिल, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मेरठ STF को मिली सफलता, बरेली से भाजपा नेता के घर हुई लूट के आरोपी नेपाली लक्ष्मण को पकड़ा

 

संबंधित समाचार