बरेली : सर्दी का सितम जारी, ठिठुरते हुए घरों से बहार निकले लोग, अलाव के पुख्ता इंतजाम नदारद!

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी का सितम जारी है। शासन प्रशासन भी कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहा है।  19 दिसंबर को प्रदेश में पहला घना कोहरा पड़ा।

WhatsApp Image 2022-12-21 at 9.37.33 AM

इस कोहरे ने पूर यूपी को शीतलहर की चपेट में ला दिया। प्रदेश में सहारनपुर से लेकर वाराणसी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बूंदाबादी हुई तो और भी सर्दी अधिक बढे़गी। वहीं, बरेली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बरेली में  न्यूनतम तापमान 7.8°C  और अधिकतम तापमान 21.8°C है। 

WhatsApp Image 2022-12-21 at 9.37.09 AM

उधर, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी।

कोहरे की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे।

WhatsApp Image 2022-12-21 at 9.36.46 AM

बरेली में बुधवार को लोग धूप के दर्शन को तरस रहे सर्दी से बचाव के लिए बेहद जरुरी काम होने पर ही घर से निकल रहे रेन बसेरों में भी लोग कंबल में ठिठुरते दिखे। नगर निगम के मुख्य गेट पर रिक्शा चालक कूड़ा एकत्रित कर अलाव तापते दिखे उधर, पटेल चौक पर अलाव जलते नहीं दिखे।

WhatsApp Image 2022-12-21 at 9.36.17 AM

जिला अस्पताल में मरीज को दिखाने के लिए और नंबर का इंतजार करते तीमारदार भी इस ठंड में ठिठुरते दिखे। शहर के कई इलाकों में अलाव की व्यवस्था ना होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

आधी रात 2 बजे के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिन से लगातार कोहरा पड़ रहा है। तापमान में यह गिरावट सुबह 8 बजे तक तक रहती है। उसके बाद सुबह 8 बजे के बाद तापमान बढ़ने लग रहा है।

तापमान में गिरावट के बीच हल्की हवा शुरू हुई तो और भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। बुधवार को बरेली का न्यूनतम तापमान 7.8 डि्ग्री पहुंच गया।

इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री था। वहीं आज बुधवार को सुबह से कोहरा छाया हुआ है। बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर और रामपुर समेत सूबे के 24 जिलों में आरेंज एलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार की सुबह तक लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और शामली में घना कोहरे की दृष्टि से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : बरेली: 2 लाख की रिश्वत लेकर वार्ड 80 का आरक्षण बदलने की सीएम से शिकायत

संबंधित समाचार