Video: 'रोज फूंको गांजा !', मायानगरी में ट्रैफिक बोर्ड पर फ्लैश होने लगा मैसेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई में हाजी अली से वर्ली की ओर जाने वाली सड़क पर लगे एक एलईडी बोर्ड पर सोमवार को स्मोक वीड एवरीडे (रोजाना गांजा पिएं) लिखा मेसेज डिस्प्ले हुआ जिसके बाद यात्रियों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन शेयर किए। बोर्ड लगाने वाली कंपनी एलऐंडटी के एक इंजीनियर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह मेसेज फ्लैश हुआ था।

मायानगरी मुंबई के एक पब्लिक डिस्प्ले बोर्ड पर Smoke Weed Everyday का संदेश देखा गया। चौंकाने वाला ये मैसेज तकनीकी खामी के कारण सामने आया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। सोमवार शाम एक वीडियो में यात्रियों को एलईडी डिस्प्ले के पास से गुजरते देखा जा सकता है। इस इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर स्मोक वीड एवरीडे यानी रोज चरस फूंकें का संदेश दिखाई दिया।

खबरों के मुताबिक, एलईडी डिस्प्ले पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण 'स्मोक वीड रोज' का संदेश दिखा। हाजी अली से वर्ली जाने वाली सड़क पर यात्रियों ने सोमवार को चौंकाने वाला और अबनॉर्मल मैसेज वाले संदेश देखे। सड़क से गुजर रहे लोगों और मोटर चालकों को एलईडी डिस्प्ले बोर्ड पर धूम्रपान हर रोज का संदेश मिलने के पीछे कथित तौर पर हुई तकनीकी गड़बड़ी को जिम्मेदार माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी अली दरगाह से शुरू होकर सिटी बेकरी/वर्ली नाका जंक्शन की ओर जाने वाले जंक्शन से कुछ ही मीटर की दूरी पर, L&T (लार्सन एंड टुब्रो) कंपनी ने एक LED डिस्प्ले लगाया है। यही कंपनी MCRP (मुंबई तटीय सड़क परियोजना) के निर्माण में भी लगी हुई है। MCRP से दक्षिण मुंबई को शहर के उत्तरी भाग से निर्बाध रूप से जोड़ने में मदद मिलेगी।

शाम के समय सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की गई। इसमें यात्रियों को एलईडी डिस्प्ले के पास से गुजरते हुए दिखाया गया है, इस पर स्मोक वीड एवरीडे संदेश फ्लैश होता दिखा। ट्रैफिक अधिकारियों को जैसे ही तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी हुई, डिस्प्ले बोर्ड को बंद कर दिया गया।

संयुक्त आयुक्त, यातायात, प्रवीन पडवाल ने कहा, एलएंडटी कंपनी ने हाजी अली से लोटस जंक्शन तक उत्तर की ओर मोड़ के लिए एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाया है। इस संबंध में जब एलएंडटी इंजीनियर ठाकरे से चर्चा की गई। उन्होंने सफाई में कहा, कुछ तकनीकी कारणों से सोमवार रात Smoke Weed Everyday का मैसेज फ्लैश होने की गड़बड़ी हुई। डिस्प्ले पर गलत संदेश फ्लैश होने के मामले में रहा था। उन्होंने इस बारे में एलएंडटी ने अपनी आईटी टीम से संपर्क किया है। प्रवीन पडवाल ने बताया, डिस्प्ले बोर्ड को ठीक होने तक बंद कर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : Twitter के CEO पद से इस्तीफा देंगे Elon Musk

संबंधित समाचार