बिलावल भुट्टो ने की तालिबान की निंदा, कहा- महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगाना निराशाजनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी कहा कि तालिबान का महिलाओं की उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालयी शिक्षा पर प्रतिबंध लगाना बेहद निराशाजनक फैसला है, लेकिन इस मसले पर सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि अफगानिस्तानी शासकों से बातचीत के जरिए जुड़े रहें। 

भुट्टो ने मंगलवार को अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने कहा, “मैं तालिबान के इस फैसले से बेहद निराश हूँ, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि हमारे लक्ष्य का सबसे आसान रास्ता - महिला शिक्षा और अन्य चीजों की बात आने पर बहुत सी बाधाओं के बावजूद काबुल और अंतरिम सरकार से इस बातचीत के जरिए जुड़े रहें।”

 उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में और ज्यादा अस्थिरता पैदा करना या इस्लामिक स्टेट समूह को आगाह करते हुए कहा कि यहां तालिबान का कोई विकल्प नहीं है। तालिबान ने अपने 1996-2001 शासनकाल के दौरान अपना नरम रवैया अपनाने का वादा किया था, लेकिन मंगलवार को उसने महिलाओं की कॉलेज शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि इससे पहले ही तालिबान लड़कियों की माध्यमिक स्कूली शिक्षा पर प्रतिबंध लगा चुका है। 

गौरतलब है कि अमेरिका ने चेतावनी दी है कि तालिबान के निर्णय सकारात्मक संबंधों की संभावना तलाशने के लिए स्थायी रूप हो सकते हैं। पिछले वर्ष अमेरिका ने अफगानिस्तान से सेना की वापसी की थी। 

ये भी पढ़ें:- बीजिंग की पहली आधिकारिक यात्रा पर हांगकांग के नेता शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव