अग्निवीर सेना भर्ती: 15 जनवरी को आयोजित होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से 10 अक्तूबर 2022 तक आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2023 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। सेना भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा के अनुसार प्रवेश परीक्षा में 3440 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 

प्रवेश परीक्षा को सुगमता व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को व्यवस्था अधिकारी नियुक्त किया है। आगरा में 12 जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को आयोजित की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच: तीर्थ स्थल से पर्यटन स्थल की घोषणा से नाराज जैन समाज का प्रदर्शन

संबंधित समाचार