बरेली: रविवार को राखी और मिष्ठान की खुलेंगी दुकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले राखी और मिष्ठान की दुकानें रविवार को भी खुली रहेंगी। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हुए लाकडाउन के बाद लगे अनलाक 3 में सरकार की ओर से सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शनिवार व रविवार को बाजार बंद …

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले राखी और मिष्ठान की दुकानें रविवार को भी खुली रहेंगी। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हुए लाकडाउन के बाद लगे अनलाक 3 में सरकार की ओर से सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शनिवार व रविवार को बाजार बंद के आदेश दिए गए है।

लेकिन रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए डीएम की ओर से व्यापारियों का छूट दी गई है। शुक्रवार को जारी हुए आदेश में डीएम ने व्यापारियों को छूट देते हुए रविवार को दुकान खोलने के आदेश दिए हैं। जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। इसके बाद लाकडाउन पूरी तरीके से लग जाएगा। साथ ही डीएम ने व्यापारियों से दुकान खोलने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग कर ही दुकान खोलने के निर्देश जारी किए है। वहीं, में मेडिकल स्टोर की दुकानों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

संबंधित समाचार