शाहजहांपुर: ट्रेन के एसी कोच के पहिये के पास धुंआ, चिंगारी निकलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। गंगा सतलज एक्सप्रेस के एसी कोच में पहिये के पास चिंगारी निकलने व धुआं उठने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कंट्रोल के आदेश पर कैरिज विभाग के कर्मचारी कोच के पास गए और कोच के पहिये के पास जाकर फाल्ट को तलाश किया। कोच के ब्रेकशूज जाम हो गए थे। जो पहिये से रंगड़कर चलने पर चिंगारी व धुंआ निकल रहा था। ब्रेकशूज को ठीक किया गया। ट्रेन करीब 25 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा जीएफ का छात्र आंजनेय

लुधियाना से धनबाद जाने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस काफी लेट थी। जो दिन में ढाई बजे बरेली से शाहजहांपुर के लिए आ रही थी। शहबाजनगर रेलवे फाटक के गेटमैन ने देखा कि ट्रेन के एसी कोच के बी-3 के पहिये के पास चिंगारी निकल रही है और धुंआ उठ रहा है।

वह घबरा गया। गेटमैन ने रेलवे कंट्रोल व रेलवे स्टेशन के पावर केबिन को सूचना देकर बताया कि एसी कोच के पहिये के पास धुंआ निकल रहा और चिंगारी हो रही। कंट्रोल ने स्टेशन मास्टर व कैरिज विभाग को सूचना दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्लेटफार्म एक नंबर की रेल लाइन पर लिया गया। एसी कोच बी-3 फुट ओवरब्रिज के नीचे लगा। कैरिज विभाग के कर्मचारियों ने कोच के नीचे जाकर देखा कि क्या फाल्ट है।

कर्मचारियों ने देखा कि एक पहिये का ब्रेकशूज जाम हो गया था। जो पहिये से रगड़कर चलने पर चिंगारी व धुंआ निकल रहा था। जो ब्रेकशूज पहिये से रंगड़कर चल रहा था। कर्मचारियों ने उसको ठीक  करने के बाद कंट्रोल व पावर केबिन को जानकारी दी। इस दौरान रेल संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ट्रेन करीब स्टेशन पर 25 मिनट खड़ी रही।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ई-श्रम कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर से हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार