अयोध्या: अटल बिहारी की जयंती पर जीआईसी में होगा कवि सम्मेलन 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार,अयोध्या। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसम्बर की शाम जीआईसी में सांसद लल्लू सिंह द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कोरोना काल के चलते इस आयोजन में व्यवधान पड़ा था। वहीं इस साल इसे काफी धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। 

बुधवार को सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार अटल जी की जयंती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर कविता व साहित्य की रश्मि प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय ख्याति के कवि शिवओम अम्बर, रमेश शर्मा, सुमन दूबे, यमुना उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, अनिल चौबे, जगदीश सोलंकी, प्रियांशु गजेन्द्र, अशोक चारण, विष्णु सक्सेना, भुवन मोहनी, राजीव राज, विकास बौखल सुमित सरल अपना काव्य पाठ करेंगें। सांसद ने बताया कि 25 दिसम्बर की शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विशेष पण्डाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें जगह-जगह पर थ्रीडी साउन्ड सिस्टम और ठंड से बचाव की व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर: मासूमों के अपहरण व हत्या के मामले में चार दोषी करार, 23 दिसंबर को तय होगी सजा

संबंधित समाचार