बरेली: अस्पताल में भर्ती बाबा के एक लाख रुपये चुरा ले गया शिष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। अस्पताल में भर्ती बाबा की सेवा करने आया शिष्य एक लाख रुपये और मोबाइल चोरी करके भाग गया। पीड़ित ने थाना कोतवाली में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मंदिर बजरिया मोतीलाल साहूकारा निवासी महंत योगी आजाद नाथ ने कहा कि वह बीमार थे।

इसलिए उन्हें 27 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 2 सितंबर को उनका आपरेशन हुआ था। जब उन्हें होश आया तो वहां उनका शिष्य सतीश उर्फ सत्ता निवासी ग्राम महावतपुर थाना बाबरी जनपद शामली गायब था। उसके न मिलने पर जब उन्होंने थैला देखा तो उसमें रखे एक लाख रुपये और मोबाइल गायब था। चोरी की सूचना उन्होंने अस्पताल प्रशासन को दी थी।

ये भी पढ़ें - बरेली: अधिकतम तापमान में माइनस सात डिग्री की गिरावट, ठिठुरन के बीच आरेंज अलर्ट

संबंधित समाचार