प्रियंका का बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने में वह असफल साबित हो रही है। प्रियंका योगी सरकार पर राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार हमला …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने में वह असफल साबित हो रही है।

प्रियंका योगी सरकार पर राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार हमला कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। प्रियंका ने राज्य सरकार पर बुलंदशहर में हुई अपहरण की घटना को लेकर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि वह अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।

उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में धर्मेन्द्र चौधरी जी का आठ दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी।”

संबंधित समाचार