मेरठ : कोहरे में लगाए ब्रेक, संतुलन बिगड़ा, कार पलटने से मंत्री के भांजे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव के पास बुधवार घने कोहरे के चलते राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का के भांजे की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी और हादसे में घायल दो यूवको को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर देते।

दोस्तों के साथ कार से लौट रहा था घर
मेरठ के माधवपुरम निवासी संजय जैन बैंक में मैनेजर है। उनका बेटा ऋषभ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को ऋषभ आई 20 कार में अपने दो दोस्तों चिराग पुत्र विकास सिंघल, निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर 1 माधवपुरम के साथ घर लौट रहा था। कार ऋषभ चला रहा था।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी।

अचानक ब्रेक लगाने से पलटी कार
बुधवार देर रात घना कोहरा छाया हुआ था। जिस, कारण हाइवे पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऋषभ को कार के आगे एक कार दिखाई दी। ऋषभ की कार तेज गति पर थी। जिस, कारण उसने हैंड ब्रेक लगा दिए। कार का संतुलन बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार ने कई कलाबाजी खाई। 

लोगों ने तीनों को कार से निकाला बाहर
कार पलटने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकाला। ऋषभ की मौत हो चुकी थी। जबकि, उसके दोनों साथी घायल थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

मंत्री का भांजा है ऋषभ
मृतक ऋषभ उत्तर प्रदेश सहकारी उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का का भांजा था। जानकारी मिलने पर रात में ही वह थाने पर पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिस, पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : मेरठ: जेल में हुई कहासुनी के बाद दो कैदियों की जंग में हुई मेघराज की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

संबंधित समाचार