बहराइच: अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
बहराइच। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एक दुकान में गुरुवार सुबह अचानक लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। राजस्वकर्मी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। दरसअल बहराइच जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के महोली पुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक धू धू कर के एक दुकान से आग की तेज लपटे उठने लगी।
आग की लपटों को देख पास पड़ोस के लोग इधर उधर भागने लगे देखते ही देखते इलाके में हलचल मच गई , इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
जिस दुकान में आग लगी वो आबादी क्षेत्र में है, गनीमत ये रही के इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं मौके पर पहुंची राजस्व टीम निरीक्षक ने जांच कर हादसे में हुए नुकसान का आंकलन कर उसे सरकारी मदद दिलाने की बात कही । अचानक लगी आग के कारणों का अभी पता नही चल सका है।
यह भी पढ़ें:-बरेली : बंदरों के हमले से महिला घायल, हालत बिगड़ने पर कराया जिला अस्पताल में भर्ती
