अमरोहा: युवती की हत्या कर शव को जलाकर नाले में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। हत्यारों ने युवती की हत्याकर शव संभल मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी के निकट नाले में डालाऔर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गुरुवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को जलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआइना किया
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास नाले में करीब 20 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। यहां के निवासी दीपक रस्तोगी ने नाले से आग की लपटें उठती देखीं तो पाया कि शव जल रहा है । उसने कॉलोनी में इसकी सूचना दी तो मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई। सूचना मिलते पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आग बुझाकर शव को नाले से बाहर निकाला। शव बुरी तरह जल चुका था।
हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए युवती के चेहरे को जला दिया था। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद शव को नाले में रखकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई है। सीओ अभिषेक कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने मौका मुआयना किया। कपड़ों के आधार पर युवती की पहचान जेनब पुत्री शौकत उम्र 18 वर्ष निवासी कनेटा रोड, हसनपुर के रूप में हुई है। युवती बुधवार की सुबह 8:00 बजे घर से लापता थी। रात्रि 8:00 बजे परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना होने से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।
अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। युवती सवेरे घर से लापता थी।- अभिषेक यादव ,पुलिस क्षेत्राधिकारी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : शॉर्ट सर्किट से ग्राहक सेवा केंद्र में लगी भीषण आग, करीब आठ लाख का सामान जलकर राख
