अयोध्या: छत के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाबा बाजार, अयोध्या। थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के हुक में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया मीर मऊ निवासी भगवानदीन की पुत्री मोनी (23) की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी गांव के निवासी शुभम सोनकर के साथ हुई थी। 

मृतका की गोद में तीन माह की एक मासूम बच्ची है। मृतका का पति लुधियाना में मजदूरी करता है। मृतका के परिजन खेत में काम करने गए थे। खेत से वापस घर लौटे तो देखा कमरे में मृतका का शव छत के हुक में साड़ी के फंदे से लटक रहा था।

नायब तहसीलदार अनूप कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-BJP प्रवक्‍ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के खिलाफ दाखिल किया परिवाद, जानें मामला

संबंधित समाचार