सुल्तानपुर: मनोज अध्यक्ष तो तौहीद दूसरी बार बने मंत्री, जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। गुरुवार को कुड़वार ब्लॉक के ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों का जमावड़ा लगा। यहां उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन एवं निपुण भारत मिशन के तहत संगोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक आत्म प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए जनपदीय कार्यसमिति ने पर्यवेक्षक अजय भास्कर और चुनाव अधिकारी कलहु पाल को नामित किया था। निर्धारित समय सीमा में मनोज श्रीवास्तव अध्यक्ष, अल्ताफ खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तौहीद अहमद मंत्री ,राजेश मिश्रा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक एक सेट पर्चा दाखिल किया था, जिसमें सभी पर्चे वैद्य पाए गए। 

पर्यवेक्षक अजय भास्कर ने उक्त तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। मालती शुक्ला महिला उपाध्यक्ष बनी। निवर्तमान अध्यक्ष इसरार अहमद को ब्लॉक इकाई का संरक्षक बनाया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष अबू बक्र सिद्दीकी ने निर्देशित किया कि शीघ्र समस्त कार्यकारिणी को गठित कर जिला कार्यसमिति से अनुमोदन करा लें।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कुड़वार अध्यक्ष निज़ाम खान, मंत्री बृजेश मिश्रा, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, अर्जुन प्रसाद तिवारी, इसरार अहमद, खालिद सिद्दीकी, रमेश तिवारी आदि रहे। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अफसरों ने परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों में परखा मानक

संबंधित समाचार