वाराणसी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
वाराणसी, अमृत विचार। जिले में निकाली गयी प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार को वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे पर कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में जमकर धक्कामुक्की और खींचतान की। कार्यकर्ताओं के बीच आपस में हाथापाई भी हुई। हालांकि इस धक्कामुक्की, खींचतान और हाथापाई की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कहा जा रहा है कि ये भिड़ंत आपस में वर्चस्व और पार्टी में कद बढ़ने को लेकर हुई है।
आयोजन के दौरान जब तक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को शांत कराते तब तक कार्यकर्ता पार्टी की फजीहत करा चुके हैं। प्रादेशिक यात्रा कांग्रेस नेता अजय राय के निर्देशन में निकली जा रही है। कांग्रेस के नेताओं ने इस असहज स्थिति पर चुप्पी साध रखी है।
ये भी पढ़ें - हरदोई: चुनाव से पहले हुई अधिवक्ता की मौत, जानिए क्या है मामला
